May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2025। जिले भर में सड़कों पर काल के रूप में सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोढ़ वाहनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन सख्त हुआ है। दो दिन पूर्व एक ही रात में सड़क दुर्घटनाओं में 9 जनों की मौत के बाद शुक्रवार को जिला कलेक्टर की अगुवाई में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में हादसों पर रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर ओवरलोढ़ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी खासी एक्टिव रही। थानाधिकारी जितेन्द्र स्वामी ने बताया कि परिवहन विभाग एवं पुलिस दल की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को पांच ओवरलोढ़ डम्परों को जब्त कर थाने में खड़ा करवाया गया है। स्वामी ने बताया कि ओवरलोढ़ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बता देवें जिले भर में प्रशासन द्वारा ओवरलोड वाहनों को रोका जा रहा है। देशनोक ओवरब्रिज पर भी जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद इंजीनियरिंग खामियों की जांच की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में खड़े करवाए ओवरलोड डंपर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।