May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पटाखा यूनियन के व्यापारी आज बीकानेर पहुंचे व संभाग स्तर की रैली में भाग लेकर मुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार को पटाखों पर रोक समय से लगानी चाहिए थी जिससे पटाखा व्यापारी लाखों का माल नहीं खरीदते। श्रीडूंगरगढ शाखा के अध्यक्ष मांगीलाल राठी ने कहा कि कोरोना संकटकाल में व्यापारियों की हालात खराब है और ऐसे में सरकार द्वारा आनन फानन में लगाई गई रोक से भारी आर्थिक नुकसान उठाना होगा। बीकानेर रैली में श्रीडूंगरगढ़ से संघ के व्यापारी जगदीश तावनिया, सूर्यप्रकाश तापड़िया, अनुराग दर्जी, रवि नाई ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारी जगदीश तावनिया ने कहा कि वर्ष भर का सबसे बड़ा त्योहार नजदीक है और सरकार द्वारा अचानक लगाई रोक से लाखों का माल जाम हो गया है। पटाखा उद्योग से जुड़ें लोगों के हितों को देखते हुए राज्य सरकार को तुरंत रोक का निर्णय वापस लेना चाहिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय रैली में श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारियों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पटाखा यूनियन अध्यक्ष मांगीलाल राठी ने संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर पटाखों पर लगी रोक को व्यापारियों के हितों पर आघात बताया।