






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2020। विधायक गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में सीपीएम ने पंचायत समिति की सभी 21 सीटों और क्षेत्र में जिला परिषद के सभी 4 वार्डो पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए है। नामांकन के अंतिम दिन विधायक लोक सेवा केंद्र के आगे माकपा समर्थकों ने एकजुटता दिखाई। कार्यलय से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक सामूहिक रूप से पहुंचे सभी दावेदारों ने एक साथ पर्चें भरे और दम खम दिखाया। सभी दावेदार उत्साह में नजर आए और माकपा प्रधान बनाने का दावा करते दिखें। विधायक महिया के नेतृत्व में विजय श्रीडूंगरगढ़ के नारे लगे और सभी प्रत्याशियों के सिंबल उपखण्ड अधिकारी को सौंपे गए। माकपा ने टिकट वितरण में कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व से नाराज लोगों को माकपा से जोड़ते हुए प्रमुखता दी है और यही रणनीति माकपा का मास्टर शॉट साबित हो सकता है। आप भी देखें माकपा कार्यालय के फोटो ओर लिस्ट।






