May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2025। सोमवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ शहर के आड़सर बास व गांव धोलिया की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धोलिया एजी से एक नई लाइन खींची जा रही है। जिसके चलते आज सुबह शटडाउन लिया गया, वहीं इस कार्य को पूरा करने के लिए आज शाम भी दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। सभी पाठक इस खबर को आड़सर बास व धोलिया के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे कटौती से होने वाली किसी असुविधा से बच सकें।