May 20, 2026
000000000

कल जैतासर में सती दादी मंदिर में होगा विशाल जागरण व प्रसादी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर के ऐतिहासिक स्थल सती दादी मंदिर में कल मंगलवार को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष होने वाले इस वार्षिक आयोजन की तैयारी में उत्साह के साथ श्रद्धालु जुटे है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या शाम 7 बजे से प्रारम्भ होगी और नागौर के प्रसिद्ध भजन कलाकार निंबाराम मांजू भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। समिति सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंच कर सती दादी के धोक लगाकर आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैतासर में सती दादी मंदिर में कल होगा आयोजन।

गौ सेवकों का बिग्गा में किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से जयपुर पैदल जा रहें पांच गौभक्त अनमोल सिंह मोटा, सोनूसिंह, रविंद्रसिंह, उदयसिंह व विजय बिश्नोई का गांव बिग्गा पहुंचने पर वीर बिग्गाजी सेवा समिति द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। समिति सदस्यों ने बाल गोपाल सेवा समिति के इस दल द्वारा गाय को राज्य माता का दर्जा दिलवाने, गौ हत्या बंद करने, गौचर भूमि खाली करवाने, वन्य जीव के शिकार पर प्रतिबंध लगाने, जीव हत्या पर कानून बनाने की मांग को लेकर की जा रही यात्रा के सफल होने की मंगलकामनाएं की। सभी ने गौमाता के जयकारे लगाए व गौसेवा का संकल्प भी लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में वीर बिग्गाजी सेवा समिति ने पदयात्रियों का फूल मालाओं से सम्मान किया।