May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान की श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा नववर्ष के मौके पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इकाई अध्यक्ष व लेखिका भगवती पारीक ने बताया कि 30 मार्च को दोपहर 3 बजे आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के सभागार में आयोजित काव्य गोष्ठी में हिंदी व राजस्थानी के कवि विभिन्न विषयों पर कविता पाठ करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल शामिल होंगी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एमजीएसयू में इतिहास विभाग की सहप्रभारी डॉ मेघना शर्मा शामिल होगी। समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ महावीर पंवार करेंगे। वहीं गोष्ठी का संचालन प्रसिद्ध राजस्थानी कवि छैलूदानसिंह चारण करेंगे। कार्यक्रम में अनेक साहित्यप्रेमी व काव्यप्रेमी लोग शामिल होंगे।