






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2025। मंगलवार को नगरपालिका का माहौल खासी हलचल भरा रहा है। यहां बीकानेर डीडीआर उपनिदेशक सुनीता कुमारी श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका पहुंची है। यहां अधिकारी ने सभी खातों का निरीक्षण किया। पालिका कार्मिकों ने उन्हें विभिन्न जानकारियां दी। इस बीच अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि पालिका में कोई जिम्मेदार है या नहीं। उन्हें पट्टा व आरटीआई रजिस्टर मैंटेन नहीं मिला, फाइलें मिसिंग मिली, नोट शीट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई पाई। उन्होंने कहा कि पालिका का कार्य कौन देखता है.? सभी लापरवाह है। तीन साल से आरटीआई का कोई लेखा जोखा नहीं मिला, कितनी आरटीआई आई, किसके जवाब दिए, कितने बकाया है। इस पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्हें कैश बुक भी नहीं मिली, कर्मचारी रजिस्टर में एक कर्मचारी के हस्ताक्षर ही नहीं किए गए है। इस दौरान यहां मौजूद पार्षद जगदीश गुर्जर ने कहा कि किसी के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए एक अकाउटेंट, लिपिक व जेईएन लगाने की मांग भी की। अधिकारी सुशीला कुमारी ने पालिका ईओ के बारे में भी पूछा और कार्मिकों को अपनी जिम्मेदारी समझने व काम करने की हिदायत भी दी।





