May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे गांव ऊपनी की अगुणी (गाड़ी आला) रोही में किसान सुरजाराम पुत्र गणेशाराम गोदारा की ढाणी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेत में बनी दूसरी ढाणी में बच्चे खेल रहें थे व सुरजाराम सहित परिवार मैथी की लावणी में व्यस्त थे। तभी उनकी ढाणी से लपटें उठने लगी। आस पास के किसान भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने का प्रयास किया। जीएसएस पर फोन कर बिजली सप्लाई शुरू करवाई गई परंतु तब तक झोंपड़े में रखा सामान जलकर खाख हो गया। किसान परिवार लाखों के नुकसान से मायूस हो गया है। सुरजाराम ने बताया कि ढाणी में खड़ी की हुई एक नई मोटरसाइकिल जलकर खाख हो गई। इसी के साथ नई निकाल कर रखी 8 क्विंवट सरसों, 5 क्विंटल मोठ, 3 क्विंटल मूंग, 20 से अधिक पाइप, फव्वारें, ड्रम में रखा डीजल, मकान के दरवाजे लगवाने के लिए लाकर रखी लकड़ी सहित अनेक सामान जलकर राख हो गया। किसानों ने पटवारी महेश कुमार ओला को फोन कर सूचना देते हुए नुकसान का आंकलन कर प्रशासन से मदद करवाने की मांग की है।