May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-28 at 08.54.17

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। अनाज मंडी श्रीडूंगरगढ़ के व्यापार मंडल की आमसभा गुरूवार को अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भादू ने बताया कि आगामी तीन दिन 29, 30 व 31 मार्च 2025 को मंडी बंद रहेगी। इस दौरान मंडी में बोली नहीं लगाई जाएगी। क्षेत्र के किसान 1 अप्रैल से ही अपनी जिंसो को लेकर मंडी आवें। भादू ने बताया कि इस दौरान किसान व व्यापारी हित में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई व व्यापारियों ने अपने सुझाव दिए। मंडल उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने बताया कि इस दौरान प्रतिवर्ष की भांति व्यापारियों द्वारा नए खाते प्रारंभ किए जाएंगे तथा गत वित्तीय वर्ष का हिसाब किताब मिलान किया जाएगा।