May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-28 at 20.01.27

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2025। रमजान माह के अंतिम जुमे के दिन शुक्रवार को समाजसेवी व पार्षद सलीम बहेलिया ने अपने निवास स्थान पर रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। बहेलिया ने इस दौरान भाईचारे व सौहार्द के साथ ईद मनाने की अपील करते हुए सभी को बधाई भी दी। इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ भी सामूहिक रूप से मांगी गई। पार्टी में सौहार्द की मिसाल पेश की गई। पार्टी में कांग्रेसी नेता विमल भाटी, प्रभुराम बाना, शब्बीर अहमद, अयूब पंजाबगीर, आरिफ टेलर समाज के अनेक मौजिज लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी में भाग लिया और एक दूसरे को बधाइयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सलीम बहेलिया ने किया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन।

सेरुणा मस्जिद में आखिरी जुम्मा की नमाज मे मांगी देश के लिए अमन चैन की दुआ।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरुणा कि मस्जिद गुलशन-ए-अशफाक में शुक्रवार को रमज़ान माह के आखिरी जुम्मे के दिन शुक्रवार को नमाज अदा कि गई। मस्जिद इमाम कारी खुशी मोहम्मद अशरफी ने जुमा की नमाज अदा करवाई व देश में अमन चैन कि दुआ मांगी गई। मस्जिद में रोजेदारों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजसेवी फिरोज खान की ओर से किया गया। इफ्तार पार्टी में समाज के मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा मस्जिद में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।