






सेसोमूं के विद्यार्थियों को दी केरियर की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2025। क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड की एकमात्र स्कूल सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में सूरत में बतौर सीए सेवाएं देने वाले कस्बे के युवा ऋषभ बोथरा ने मुख्य वक्ता के रूप मे विद्यार्थियों को केरीयर के बारे में जागरूक किया। बोथरा ने बच्चो को जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए केवल डिग्री की पढ़ाई नहीं बल्कि साथ मे स्किल्स बढ़ाने वाली पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा और तेजी से बदल रही तकनीक से लगातार अपडेट रहने को कहा। कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं विभिन्न प्रश्नो के माध्यम से केरियर से जुड़ी जिज्ञासाओं के बारे मे जाना। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने शैक्षिक जीवन के दौरान केरियर के प्रति सावचेत होने एवं ऐसे आयोजनों से प्रेरित होकर जीवन मे लक्ष्य प्राप्ति की और बढ़ने की बात कही। सेसोमूं अध्यक्ष जगदीश मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पदमा मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को सेसोमूं के सफल पूर्व विद्यार्थी से प्रेरणा लेने को कहा।

राउमावि के विद्यार्थियो ने रमन आईटीआई में जाना रोजगार देने वाली शिक्षा का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दसवीं के बाद सामान्य 11वीं में प्रवेश लेकर समय नियोजित करने के बजाए सीधा रोजगार देने वाली शिक्षा से जुड़ना एवं अपने स्किल्स बढ़ाना जीवन में मील का पत्थर साबीत होता है। यह प्रेरणा शुक्रवार को राउमावि लिखमादेसर के बच्चों ने अपने शैक्षिक भ्रमण के दौरान कस्बे के एकमात्र निजी आईटीआई कॉलेज रमन आईटीआई कॉलेज में प्राप्त की। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बच्चों को व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा का महत्व बताया एवं दसवीं के बाद आईटीआई करने वालों को 12वीं पास की मान्यता सरकारो द्वारा दिए जाने का लक्ष्य प्रत्येक युवा के हाथ का हुनर सीखाना बताया। शिक्षक रमेश पड़िहार ने घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं सावधानियों के बारे में बताया और आईटीआई के माध्यम से सरकारी नौकरियों, निजी सेक्टर मे नौकरियों एवं स्वयं के रोजगार के संबध में जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक पूनमचंद, दिनेश कुमार, अशोक कुमार ने भी विभिन्न जानकारियां दी। भ्रमण के दौरान लिखमादेसर राउमावि के शिक्षक भगवती पारीक, नंदलाल, युधिष्ठिर, रामरतन, जीवण, संदीप स्वामी, गन्नी, अनीता, सीताराम आदि साथ रहे।

गर्मियों की छुटि्टयो मे बच्चों को सिखाएं इंग्लिश स्पोकन, लैंग्वेज ट्री में विशेष समर बैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मियों के अवकाश के दौरान सभी अभिभावकों का प्रयास रहता है कि इस अवकाश के दौरान अपने बच्चों में विभिन्न योग्यताएं विकसित की जाएं। ऐसे में अभिभावकों के लिए यह विशेष खबर कस्बे में स्पोकन इंग्लिश सीखाने में विशिष्ट पहचान रखने वाले संस्थान लैंग्वैज ट्री से आ रही है। यहां आगामी 10 अप्रैल से विशेष समर बैच शुरू होगे एवं इन बैच के माध्यम से बच्चों को इंग्लिश स्पोकन के साथ साथ व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। निदेशक राज सर ने वर्तमान प्रतिर्स्पधा के युग में कम्प्यूटर शिक्षण के साथ-साथ इंग्लिश स्पोकन में सफलता प्राप्त करने का अत्यधिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी पर पकड़ से सफलता मिलने की संभावना बढ़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि बैच के दौरान बच्चों को इंग्लिश स्पोकन सिखाने के साथ साथ उनसे स्टेज फियर दूर करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।




