May 20, 2026
000000000

6 माह से नहीं दिया भुगतान, गांव में गड़बड़ाई पेयजलापूर्ति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव शेरूणा में ट्यूबवेल संचालकों को गत 6 माह से ठेकेदार ने मानदेय भुगतान नहीं दिया। जिससे गांव में पेयजलापूर्ति गड़बड़ा गई है। लोक समता समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ ने अधिशासी अभियंता व जलदाय विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। राठौड़ ने कहा कि ऐसे लापरवाह ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए जो विभाग के नियमों के विरूद्ध व आमजन को परेशान कर रहें है। राठौड़ ने कहा कि 17/2/2025 को ठेकेदार के खाते में 4.50 लाख रुपये आने के बावजूद भी भुगतान नहीं दिया। जिससे परेशान होकर ट्यबवेल संचालकों ने की ओर से खेताराम साईं ने शेरूणा पुलिस थाना में भी मामला दर्ज करवाया है। राठौड़ ने जिसमें पुलिस द्वारा ठेकेदार को गिरफ्तार कर श्रमिकों को भुगतान दिलवाने की मांग की है।
आज से तीन लगातार खुलेंगे बिजली विभाग के कार्यालय, बिल भर सकेंगे उपभोक्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग के कार्यालय 29, 30 व 31 मार्च को खुले रहेंगे। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिल भुगतान का कार्य तीनों दिन किए जाने के लिए कार्यालय खुले रहेंगे। जिन उपभोक्ताओं ने बिल नहीं भरे है वे अपना बिल कार्यालय पहुंच कर भुगतान कर देवें जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। अन्यथा बिल बकाया उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा व कनेक्शन काटने की सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।