May 19, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। पूरे अंचल में गणगौर का पर्व उमंग व उत्साह के साथ मनाया गया। होली के दूसरे दिन से शुरू हुआ गणगौर का त्योहार सोमवार को ईसर गणगौर की पूजा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गहने-कपड़ों से सजी-धजी महिलाएं और युवतियां दूब लेकर बैंड-बाजों की धुन पर नाचती हुई गणगौर को विदा करने पहुंची। युवतियों ने इच्छित वर की कामना तथा विवाहिताओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजन संपन्न किया। गणगौर सेवा समिति के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ परंपरागत गणगौर की सवारी निकाली गई। सवारी आड़सर बास के हनुमान क्लब से गणेश मंदिर बिग्गाबास, मुख्य बाजार की गलियों से होते हुए नेहरू पार्क कालू बास पहुंच कर संपन्न हुई। नेहरू पार्क में पंडित रामदेव उपाध्याय ने गणगौर को विधि विधान से भोग लगाया व प्रसाद वितरण किया गया। सवारी में सजे धजे घोड़े व ऊंट शामिल हुए। रथों पर सजी-धजी गणगौर माता की सवारी रही व लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा से सवारी का स्वागत किया। सेवा धाम छात्रावास के बालक बालिकाएं व सरस्वती संस्कृत विद्यालय के बच्चें शामिल हुए। संस्कार स्कूल के विद्यार्थी छात्राएं भी सज धज कर सवारी यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर सवारी में समिति सदस्य श्यामसुंदर पारीक, मनोज डागा, सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, इंद्रचंद तापड़िया, लक्ष्मीनारायण भादू, महावीर माली, सहित कई लोग व्यवस्था में मौजूद रहें। सवारी यात्रा में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा सहित महिला सदस्य, आड़सर बास सत्संग महिला मंडल, राधिका सत्संग महिला मंडली, लक्ष्मी सुथार सहित अनेक संगठनों की महिलाएं शामिल हुई। समिति द्वारा कल नेहरू पार्क में गणगौर के फेरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां अपनी अपनी गणगौर लेकर शामिल होगी।

उदरासर में निकली गणगौर की सवारी, बाडेला में दिए सेवरे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर में धूमधाम से डीजे के साथ गणगौर की सवारी निकाली गई। ठाकुरजी मंदिर से निकली सवारी गांव की गुवाड़ में पहुंची तो पुजारी मलदास स्वामी ने विधि विधान से पूजन करवाया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सवारी यात्रा में शामिल हुए। महिलाओं ने खूब गीत गाए व सपरिवार गणगौर का पूजन कर सुख समृद्धि की कामनाएं की। वहीं गांव बाडेला में गणगौर की सवारी निकली जिसें कुंए पर युवाओं ने सेवरे भी दिए। गांव तोलियासर व लखासर में भी परंपरागत रूप से गणगौर की सवारी निकाली गई। महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया व सुख समृद्धि की कामनाएं की। गांव बिग्गा में सोमवार शाम 4:00 बजे मालावास पानी टंकी कुंए के पास स्थित गौर मगरिया पर मेला भरा गया। जिसमें पुष्करणा बास  के ठाकुरजी मंदिर से रवाना होकर एक ईश्वर व चार गौर माता की सवारी वीर बिग्गाजी वह हनुमान मंदिर के पास है पहुंची। पंडित देवीलाल ने रंगा ने विधि विधान से पूजन करवाया व गौर को पानी पिलाने की परंपरा निभाई गई। आसपास की मोहल्लों की महिलाओं व पुरुषों ने गौर मगरिया पहुंचकर ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य किया। यहां महिलाओं ने गौर माता के खूब गीत गाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक रथों पर सवार हुई गणगौर माता व ईसर जी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रथों पर निकली गणगौर की सवारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में गणगौर को भोग लगाने की विधि पूरी की गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा धाम की बालिकाएं व बालक शामिल हुए गणगौर की सवारी यात्रा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर गांव में धूमधाम से निकली सवारी, पुजारी मूलदास स्वामी करवाया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में निकली धूमधाम से गणगौर की सवारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आयोजित हुआ गणगौर मेले का, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में दिए गणगौर के सेवरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लखासर में धूमधाम से मनाई गणगौर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में आज महिलाओं ने गणगौर का पूजन संपन्न किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 16 दिवसीय गणगौर पूजन सोमवार को हंसी खुशी संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर संपन्न हुआ गणगौर का पूजन, महिलाओं ने उद्यापन के आयोजन भी किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने सज धज कर संपन्न किया गणगौर का पूजन।