






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2025। गांव सोनियासर में मंगलवार को अंचल के लाडले सपूत शहीद हेतराम गोदारा के सातवें शहादत दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान का आयोजन होगा व ग्रामीणों सहित उत्साही देशप्रेमी शहीद प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। श्रद्धाजंलि सभा के पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 3 बजे तक होगा। पीबीएम की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। वहीं ग्रामीण युवाओं द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। युवाओं में किसी जरूरतमंद के प्राण बचाने के लिए रक्तदान कर शहीद को सच्ची श्रद्धाजंलि देने का उत्साह छाया है। गांव सहित आस पास के गांवो से भी रक्तदाता शिविर में भागीदारी निभाएंगे। श्रद्धाजंलि सभा में विभिन्न नेता व देशप्रेमी सोनियासर पहुंचकर शामिल होंगे।



