May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-01 at 11.58.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2025। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी मंगलवार सुबह गांव तोलियासर पीएचसी पहुंचे व औचक निरीक्षण किया। सोनी सुबह 8.40 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो यहां केंद्र पर कार्यरत छह कार्मिकों में से एक उपस्थित मिले और पांच कार्मिक केंद्र से नदारद मिले। इस पर सोनी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पांचों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने मौसमी बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण व्यवस्थाओं की जांच की। वहीं चिकित्सा व्यवस्था तथा हीट वैव से बचाव व इलाज की व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ राजीव सोनी पहुंचे पीएचसी, पांच कार्मिकों को दिए नोटिस।