May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1अप्रैल 2025। बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में बुधवार को एक दिवसीय शानदार खेल महोत्सव का आयोजन होगा। मौका होगा क्षेत्र के दिवंगत विजयपालसिंह गोदारा पहलवान की 26 वीं पुण्यतिथि का, जिसमें प्रदेश भर से महिला पुरूष पहलवान दंगल खेलेंगे और विभिन्न भार वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं रस्साकस्सी में भाग लेने अंचल की ग्राम पंचायतों से दो-दो टीमें शामिल होगी। एक युवा टीम युवा टीमों से टक्कर लेगी वहीं बुजुर्गों की टीमें आपस में जोर आजमाईश करेगी। रोमांचक खेलों के बीच बड़ी संख्या में खेल प्रेमी छात्रावास मैदान पर पहुंच कर आनंद लेंगे। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों व अतिथियों के लिए छाया, पानी, भोजन, आराम करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। समिति सदस्य लगातार छात्रावास में आयोजन की पूर्व तैयारियों में जुटें है।
कई नेता पहुंचकर देंगे पहलवान विजयपाल का श्रद्धाजंलि, विजेताओं को करेंगे सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवान विजयपाल को श्रद्धाजंलि देने व कुश्ती एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में कई बड़े किसान नेता व नेता अपनी भागीदारी निभाएंगे। समिति के श्रवण भामूं ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक तारांचद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ चंद्रभान, विजय पूनियां, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक फुसाराम गोदारा, नोखा विधायक सुशीला डूडी, भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मणराम कड़वासरा, जिला प्रमुख बीकानेर मोडाराम मेघवाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ राजेन्द्र मुण्ड, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, रिटायर्ड न्यायाधीश दयाराम गोदारा, डॉ एमपी बुडानिया सेवानिवृत्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग, जाट छात्रावास बीकानेर अध्यक्ष भीखाराम डूडी, पूर्व एडीएम रामचंद्र पोटिलया, पूर्व सरपंच रामनिवास तर्ड, जाट छात्रावास सीकर के अधीक्षक गणेश बरबाला राजस्थान सहित कई दिग्गज व क्षेत्रीय नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने इस बड़ी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों सहित आमजन से भी भागीदारी करने व खेल प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने की अपील की। सुशील सेरडिया ने बताया कि इस विशाल सामूहिक आयोजन में कुश्ती दंगल में आस पास के जिलों सहित राजस्थान के पहलवान कुश्ती खेलने पहुंचेगे वहीं रस्साकस्सी प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।