May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2025। बिजली विभाग के तारों से निकली चिंगारी खेत में खड़ी कणक के लिए काल बन गई। गांव गुसाईंसर बड़ा में खाखी धोरा के निकट स्थित सुरजाराम पूराराम गोदारा के खेत में कणक ने आग पकड़ ली और करीब 2 बीघा में फसल जलकर खाख हो गई। गनीमत रही उसी समय बिजली लाइन प्रारंभ थी और आस पास के किसानों ने एकत्र होकल तत्परता से लाइन बदलकर पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया। किसान परिवार ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए और उनकी लापरवाही से नुकसान होने की बात कही। गोदारा ने बताया कि उन्होंने विभाग से कई बार इंसुलेटर बदलने की मांग की परंतु विभागीय कार्मिकों ने सुनवाई नहीं की। किसान ने विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय नेताओं को सूचना देते हुए विभाग से नुकसान की भरवाई करवाने की मांग की है।