






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव सोनियासर की धरा आज अपने सपूत शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के महाआयोजन से धन्य हो उठी। शहीद अमर रहें के साथ भारत माता के जयकारे गूंज उठे और युवा रक्तदाता रक्तदान करने उमड़ आए। सोनियासर सहित आस पास के गांवो से आए 405 उत्साही रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। महिला शक्ति ने भी रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद का जज्बा दिखाया। 250 यूनिट रक्त का संग्रहण पीबीएम की टीम ने किया वहीं 155 यूनिट रक्त का संग्रहण बीकानेर के जन सेवा ब्लड बैंक द्वारा किया गया। सभी रक्तदाताओं का आभार जताते हुए सम्मान किया। ग्रामीण युवाओं की टीम शिविर में सहयोगी बन कर तैनात रही। सातों बासों के युवाओं ने रक्तदान सहित सभी व्यस्थाओं में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। शहीद के दादा पुरखाराम गोदारा व मोटाराम पटवारी सहित ग्रामीणों ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए आभार जताया। महिला रक्तदाताओं का सम्मान शहीद वीरांगना सुदंरी देवी व माता सीता देवी ने किया।
शहीद को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे अनेक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करते हुए क्षेत्र के अनेक नेता व सामाजिक कार्यकर्ता गांव सोनियासर पहुंचे व शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित की। शहीद को श्रद्धाजंलि देने पूर्व विधायक गिरधारलाल महिया, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, पीसीसी सचिव रामनिवास कुकणा, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, साजनसर के पूर्व उपप्रधान महेंद्र लेघा, सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, विमल भाटी, निरु चौधरी, मांगीलाल गोदारा, सोहन महिया, प्रभु सरपंच, सोनियासर सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, नंबासर सरपंच विकास कुमार, सांडवा एसएचओ करतार सिंह, इंयारा सरपंच जगदीश कस्वां, बैरासर के सगराम, पूर्व सरपंच घनश्याम मूंड, हुक्माराम लोहमरोड, मुन्नीराम तेहनदेसर,ओमप्रकाश गरुवा, कालूराम बाना, कल्याणसर सरपंच प्रतिनिधि आईदान, भागीरथ लोथिया, फौजी बीरबल मूण्ड, बीकानेर से श्रीकृष्ण गोदारा, जसवन्त जान्दू बीकानेर, भंवरलाल गोदारा ठुकरियासर, महावीर बाना, जयपाल सिंह इंयारा, इन्द्र लेघा, रामलाल जाखड, कालराम बाना, रामनिवास गोदारा, गणेश लिखमीसर, फौजी रामकिशन सहू, राजेन्द्र स्वामी, जावेद, आमिर, गजेन्द्र माली, रोहित यादव, अयूब, प्रकाश गांधी, विवेक लावा, रामकिशन गांवड़िया सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे।
दूल्हे ने निभाई जिम्मेदारी, घर जाने से पहले पहुंचा रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवा वर मानाराम गोदारा ने फेरे लेने के बाद घर जाने से पहले रक्तदान शिविर स्थल पहुंचे। मानाराम ने कहा कि हमारे गांव के गौरव शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में आयोजित रक्तदान में अपना योगदान देना जरूरी था। रक्तसंग्रहण टीमों ने रक्तदाता दूल्हे के जज्बे की सराहना की। आयोजकों ने भी उनका आभार जताया।







