






मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की बैठक में धर्मयात्रा को भव्य बनाने का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार शाम 5 बजे विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विहिप के संतोष बोहरा, श्याम सुंदर जोशी, मदन सोनी की अध्यक्षाता में हुई। जोशी ने बताया कि 6 अप्रैल को होने वाली विराट धर्मयात्रा की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की सदस्यों ने धर्मयात्रा को भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। मातृशक्ति द्वारा रामलला, भारत माता, झांसी की रानी जैसी प्रेरक महिलाओं की झांकियां सजाने की विशेष तैयारी भी की जाएगी। बैठक में दुर्गा वाहिनी की संयोजिका लक्ष्मी सुथार, सह सयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, छात्र प्रमुख भाग्यश्री सोनी, भूमिका जागिड़, व मातृशक्ति सयोजिका मीनाक्षी डागा, सह संयोजिका मीना मोरवानी, सत्संग प्रमुख भगवती पारीक, सेवा प्रमुख ममता देव, सहसत्संग प्रमुख सुमन मोदी, ममता सोनी, कांता जैन, सुमन पुगलिया, मगन सेठिया, चंचल देवी डागा सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित रही।

शहीद हेतराम गोदारा को रमन आईटीआई में दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा के सातवें शहादत दिवस पर सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई में विद्यार्थियों ने श्रद्धाजंलि दी। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देते हुए देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सहित राकेश परिहार, पूनम चंद, अशोक व दिनेश व अनेक विद्यार्थियों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।




