May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। पहलवान विजयपाल की पुण्य स्मृति में एमडीएस छात्रावास में जोश व उत्साह के साथ कुश्ती दंगल व रस्सा कस्सी का आयोजन किया गया। कुश्ती में प्रदेश भर के पहलवानों ने भाग लिया व रस्साकस्सी में श्रीडूंगरगढ़ अंचल की टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मैच हुए जिसमें बड़ी संख्या में दर्शकों ने जमकर मैच का आनंद लिया। खेल महोत्सव में ‘दंगल केसरी’ का फाइनल मुकाबला मोडाराम बीकानेर व मुकेश गोदारा लूणकरणसर के बीच खेला गया। दोनों पहलवानों ने शानदार दाव पेच के साथ जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। पहलवान मुकेश ने बीच में कुश्ती छोड़ दी व रोमांचक मैच के बाद पहलवान मोडाराम बीकानेर ने दंगल केसरी का खिताब जीत लिया। ‘दंगल किशोर’ आदित्य तावणियां श्रीडूंगरगढ़ और बाबा फरीद के बीच खेला गया है। दोनों पहलवानों की कड़ी टक्कर गंगानगर के बाबा फरीद ने खिताब जीत लिया। ‘दंगल कुमार’ के पदक की टक्कर में प्रथम स्थान पर अजय हामूसर रहें और दूसरे स्थान पर जतिन हामूसर रहें। महिला वर्ग में 44-48 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर मनोहरी हामूसर रही और श्रीडूंगरगढ़ की लतीशा रही। 52-57 किलो भार वर्ग में अंजलि हामूसर प्रथम स्थान पर रही। वहीं 35-40 भार वर्ग में स्वरूपदेसर के हरीश सिहाग प्रथम स्थान पर रहें। 40-44 भार वर्ग में सीकर के कृष्ण कुमार प्रथम व बीकानेर के सुमित द्वितीय स्थान पर रहें। 44-48 भार वर्ग में हामूसर के जतिन प्रथम व बीकानेर के राजवीर कूकणा द्वितीय स्थान पर रहें। 48-52 भार वर्ग में प्रथम स्थान पर हामूसर के अजय कुमार रहें व द्वितीय स्थान पर फलौदी के राम विश्नोई ने प्राप्त किया। 52-57 भार वर्ग में भरतपुर के पहलवान विक्रम प्रथम स्थान पर रहें वहीं हामूसर के महेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहें। 57-62 भार वर्ग में श्रीडूंगरगढ़ के आदित्य तावणियां प्रथम स्थान पर रहें और बीकानेर के राहुल नाई द्वितीय स्थान पर रहें। 62-68 किलो भार वर्ग में बीकानेर के मदन सायच प्रथम स्थान पर रहें और मोमासर के सुभाष भाटी दूसरे स्थान पर रहें। 68-72 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान पर झुझुनूं के रवीन्द्र रहें और जैतसर के फर्दिन खान द्वितीय स्थान पर रहें। वहीं 72-76 भार वर्ग में बीकानेर के जगमाल सिंह प्रथम स्थान पर रहें और दूसरा स्थान लालचंद जाट ने हासिल किया। 76 से ऊपर भार वर्ग में बीकानेर के मोडाराम जाट प्रथम स्थान पर रहें और झुझुनूं के हरेंद्र सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। कुश्ती के मैदान में दिनभर खिलाड़ियों के साथ रेफरी जगन पूनियां, धर्मपाल पहलवान, लक्ष्मण सारस्वत लूणकरणसर, सहीराम गोदारा, रामप्रताप बीकानेर, रामलाल सिहाग ने भी पसीना बहाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया वहीं सभी कोच का भी स्वागत सम्मान किया गया। आयोजक समिति के डॉ श्यामसुदंर आर्य व श्रवण भामूं ने सभी खिलाड़ियों व रेफरी का आभार जताया। सभी लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे पहलवान विजयपाल को सच्ची श्रद्धाजंलि देना बताया। विदित रहें आयोजन समिति ने ये तीसरा सफल आयोजन आज पूर्ण करवाया।

खूब की रस्साकस्सी में जोर आजमाईश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रस्साकस्सी के मैचो में जबरदस्त हूटिंग के बीच शानदार खेल आयोजन संपन्न हुआ। प्रथम स्थान पर गुसाईंसर बड़ा की टीम रही और दूसरे स्थान पर लिखमादेसर की टीम रही। रस्साकस्सी में दर्शकों ने खूब आनंद लिया। श्रीडूंगरगढ़ टीम, एमडीएस छात्रावास बी, एमडीएम छात्रावास ए टीम, गुसाईंसर बड़ा, दुसारणा, श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राउमावि, लिखमादेसर किसान व लिखमादेसर व्यापारी की टीमों के बीच हुए। रस्साकस्सी के आयोजन में जबरदस्त जोर आजमाईश की गई।

आयोजन को सफल बनाने में ये रहें कर्मवीर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समापन पर समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने इस पूरे आयोजन की रूपरेखा से लेकर आज संपन्न होने तक विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। आर्य ने बताया कि कार्यकर्ता के रूप में धर्मपाल पहलवान, जसवीर सारण, डूंगरराम गोदार, सुगनाराम जाखड़, हंसराज गोदारा, लेखराम गोदारा, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सहू, पेमाराम चोटिया, जगदीश भामूं, रामलाल जाखड़, भंवरलाल जाखड़, शंकरलाल कडवासरा, हनुमान महिया, हरिराम पूनियां, हरलाल भाम्भू, श्याम धीरदेसर, लिच्छूराम जाखड़ आदि ने नींव की भूमिका निभाई एवं कर्मवीर बन कार्यक्रम को सफल बनाया। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू एवं रामेश्वरलाल गोदारा ने सभी का आभार प्रकट किया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाट समाज के कद्दावर नेता विजय पूनियां ने पहलवानों को दिया आशीर्वाद, शुरू करवाया मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने पहलवानों के मैच शुरू करवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवानों ने दी एक दूसरे को पटखनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती के रोमाचंक मैचों का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रस्साकस्सी की विजेता टीम को सम्मान समारोह में किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्शकों ने जबरदस्त आनंद लिया रस्साकस्सी के मैच का।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल में पहुंची और फाइनल में गुसाईंसर बड़ा की टीम से खाई शिकस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हामूसर अखाड़े से पहलवान लेकर आने वाले कोच का समिति ने सम्मान किया।