






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। दिवंगत पहलवान विजयपाल गोदारा पहलवानी के साथ एक सह्रदय व्यक्तित्व था। उनके बालिका शिक्षा, युवाओं के शारीरिक विकास, राजनीति में सुचिता के विचार आज भी प्रासंगिक है। ये बात जाट समाज के कद्दावर नेता विजय पूनियां ने कही, और मौका था पहलवान विजयपाल की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा का। उन्होंने पहलवान के साथ व्यतित समय को याद करते हुए नम आंखों से उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। श्रद्धाजंलि सभा में लूणकरणसर के कांग्रेसी नेता राजेंद्र मूंड ने शिक्षा पर हर गांव में सकारात्मक चर्चा किए जाने और बालक बालिका को समान रूप से पढ़ाए जाने की बात कही। सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद बीकानेर मोहन पूनियां, पूर्व विधायक रणवीर पहलवान, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, गणेश बेरवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए पहलवान को श्रद्धाजंलि दी। सभी वक्ताओं ने युवाओं को पहलवान विजयपाल के जीवन से प्ररेणा लेते हुए खेल के माध्यम से स्वस्थ रहने व राजकीय सेवाओं में जाने का प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों का साफा पहनाकर सम्मान भी किया गया। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ श्याम सुदंर आर्य व श्रवण भामूं ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सुशील सेरड़िया ने किया। बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दी।
पहलवान विजयपाल को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे अनेक नेता व सैंकड़ो नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत वीर विजयपाल गोदारा को श्रद्धाजंलि देने आम से खास तक सैंकड़ो लोग बुधवार को दिनभर में छात्रावास प्रागंण में पहुंचे और उनकी मूर्ति पर पुष्पाजंलि अर्पित की। बीकानेर से बड़ी संख्या में जाट समाज के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धाजंलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, श्रीराम भादू, हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, पूनमचंद नैण, हड़मानाराम भामूं, पूर्व जिला परिषद सदस्य धाई देवी, विजयपाल पहलवान की बहन गीता देवी, पुत्री शांति देवी, पुत्रवधू सोना देवी व कमला देवी, सरपंच जसवीर सारण, सरपंच सुनील मेघवाल, नोखा विधायक प्रतिनिधि अतुल डूडी, रिटायर्ड आरएएस रामचंद्र पोटलिया, चेतराम थालोड़, डॉ एमपी बुढ़ानिया, चंद्राराम आर्य, सुखराम बाना, रामेश्वरलाल गोदारा, हजारीराम ज्याणी, रामचंद्र गोदारा, रामचंद्र गीला, चांदराम चाहर, विमल भाटी, एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, हनुमान भामूं, रामकिशन तरड, संतोष गोदारा धोलिया, शंकरलाल कड़वासरा, रिटायर्ड तहसीलदार सुंदराराम कूकणा, भंवरलाल सारण, तुलसीराम चोरड़िया, लक्ष्मणराम खिलेरी, तुलसीराम गोदारा, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, रामनिवास बाना, डालूराम कस्वां, आदूराम जाखड़, मास्टर प्रभुराम बाना, कोच जगदीप पूनियां, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, रामचंद्र राठी, सोहन महिया, कानाराम तर्ड, कुंभनाथ सिद्ध, ठाकरमल प्रजापत, दुर्गाराम महिया, मामराज गोदारा, सोहनलाल ओझा, विनायक बीकानेर, कुंभाराम बीकानेर, महावीर माली, सुभाष पूनियां, रोजश मंडा सहित बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बाहरी नेता पुष्पाजंलि देने पहुंचे।








