May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में एक किशोर आज सुबह घूमते हुए मिला है। ग्रामीणों ने उससे नाम पता पूछने के प्रयास किये परन्तु किशोर नाम पता नहीं बता पाया है। गांव के हनुमान राम ने बताया कि उसकी पहचान कर उसके घर पहुंचाने के प्रयास किये परन्तु कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। गांव में रामदेव जी मन्दिर के पास किशोर को बिठाकर उसे पानी व बिस्किट दिलवाए है। अगर कोई पाठक किशोर को पहचानता है तो इसकी जानकारी 7568680217 पर सूचना देवें जिससे मंदबुद्धि किशोर की मदद हो सकें।