






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2025। समर्थन मूल्य पर सरसों की खरीद का इंतजार रहें किसान बुरी तरह से मायूस है और राजफैड द्वारा की जा रही चना व सरसों की खरीद की जांच करने की मांग कर रहें है। 1 अप्रैल से चना व सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की गई। पहले दिन खरीद के लिए पोर्टल नहीं खुला व किसान दिनभर गिरदावरी निकालने के लिए परेशान होते रहें। वहीं 2 अप्रैल को पोर्टल पर टोकन फुल दिखाए जा रहें है। साधारण किसान लगातार टोकन कहां गए की बात कह रहें है। मंगलवार व बुधवार को दिनभर परेशान किसान ई मित्र केंद्रो पर घूमते रहें। क्षेत्र के किसान अपने को ठगा सा महसूस कर रहें है और अब नेताओं को फोन कर सूचना दे रहें है। खेतीहर किसान नौरंग बिस्सू, मुकेश नाई, योगेश सोनी व शंकर गोदारा ने बताया कि वे 1 अप्रैल को सरसों की खरीद के लिए दिनभर ईमित्र पर गिरदावरी के लिए प्रयास करते रहें पर साइट नहीं चली। वहीं 2 अप्रैल को ये टोकन फुल बता दिए। किसान के हिस्से के टोकन आखिर गए कहां ? मूंगफली खरीद के बाद अब चना व सरसों खरीद में आ रही परेशानी से किसान मासूय हो गए है।
विदित रहें सरकार द्वारा प्रति किसान अधिकतम 40 क्विंटल जिंस की समर्थन मूल्य पर खरीद होनी है। जिले में 28 केंद्रों पर खरीद होनी है जिनमें नोखा, बीकानेर 12 बीघा, बीकानेर गौण मंडी, लूणकरणसर, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़ ए, श्रीडूंगरगढ़ बी, बज्जू, कांदरली, नखतसिंहपुरा, 1 जीएमआर, 1 पीएसडी, 5 पीएसडी, 4 की आबादी, 2 केडब्लयूएम, गोडू, राववाला, खाजूवाला, पूगल, छतरगढ़, दंतौर, नापासर, 8 केवाईडी, 20 बीडी, 5 केवाईडी, गुल्लूवाली, आनंदगढ़, गजेवाला खरीद केंद्र स्थित है। वहीं जिले में सरसों के 22340 टोकन तथा चना खरीद के 12019 टोकन खोले जाने की बात कही है।



