May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2025। गैर इरादतन हत्या व लूट के प्रयास में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने हरियाणा से तीन आरोपी युवकों को धर दबोच लिया व बुधवार को थाने लाकर सलाखों के पीछे बंद कर दिया। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में जारी जांच में पुलिस दल में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल विनोद तेतरवाल, नरेन्द्रसिंह व अनिल मिल ने हरियाणा फतेहाबाद, भट्टूकलां, के गांव सरवरपुर निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ राजा पुत्र रामसिंह जाट, 29 वर्षीय शीशपाल उर्फ मोनु पुत्र नत्थूराम खाती व गांव बौदीवाली निवासी 33 वर्षीय सुनील उर्फ अनिल पुत्र ओमप्रकाश नायक को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को गुरूवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। विदित रहें गुसाईंसर बड़ा रोड पर दिन दहाड़े 3 नवंबर 2024 को अज्ञात हमलावरों ने एक थार गाड़ी को रूकवा कर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट की सोने की दो चैन व सोने का कड़ा लूट लिया व गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। परिवादी बिनादेसर निवासी 34 वर्षीय राधेश्याम पुत्र लक्ष्मीनारायण ब्राह्मण ने थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया व तीन अब गिरफ्तार हुए है। वहीं एक अन्य फरार आरोपी को ढूंढने में पुलिस दल जुटा है।