May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। जागरण में ढोलक बजाने वाले एक कलाकार की नई बाइक चोरों ने गांव तोलियासर में भैरव मंदिर के सामने से चोरी कर फरार हो गए। श्रीडूंगरगढ़ निवासी हंसराज भोपा बुधवार रात तोलियासर में एक जागरण में ढोलक बजाने गया। उसने अपनी बाइक भैरव मंदिर के सामने ही खड़ी की। यहां गुरूवार अलसुबह करीब तीन बजे दो चोर घुमते हुए आए और ताक रखकर बाइक चोरी कर ले गए। परिवादी ने थाने पहुंचकर पुलिस से बाइक बरामद करवाने की मांग की है। परिवादी आस पास के गांव कस्बों में जागरण के आयोजनों में अपनी प्रस्तुतियां देने आता जाता रहता है और इसी हेतु उसने मात्र एक माह पूर्व ही नई मोटरसाइकिल खरीदी थी जो चोरों की भेंट चढ़ गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज भी लिए है। यदि कोई पाठक बाइक ले जाने वाले चोर को पहचानता हो तो वे पुलिस को सूचना जरूर देवें। देखें घटना का वीडिया:-   https://www.facebook.com/share/v/1BxU9We8GZ/