May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। दहेज में पट्टा और छूछक में दो लाख नगदी व सोने की चैन देने की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता को दो बच्चों सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। पूजा उर्फ रामेश्वरी पुत्र करमालाल प्रजापत निवासी हनुमान नगर ने अपने पति कैलाश, ससुर राजूराम पुत्र सोहनराम प्रजापत, सास रामादेवी, देवर राजूराम निवासी प्रतापबस्ती के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2019 को आरोपी कैलाश के साथ हुआ। उसके पिता ने दान दहेज दिया परंतु आरोपियों ने पिता के पास गांव मोमासर में स्थित जो पट्टा जमीन है उसे नाम करवाने व 50 हजार नगदी लेकर आने की मांग की। आरोपी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाईश व पंच पंचायती हुई। परिवादिया के एक पुत्री व एक पुत्र का जन्म हुआ तो आरोपियों ने छूछक में 2 लाख रूपए और सोने की चैन मांग की, नहीं मिलने पर 5 मार्च 2025 को आरोपियों ने सुबह 8 बजे मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को सौंप दी है।