August 30, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चांदी की पायलों के असीमित वेरायटी, वजन, डिजायन रखने वाले प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित पायल हाऊस ज्वैलर्स अब नए नाम से, नई जगह पर नई ऊर्जा के साथ संचालित होगा। पायल हाऊस ज्वैलर्स के नंदलाल सोनी ने बताया कि पायल हाऊस का नाम अब नंदू ज्वैलर्स होगा एवं स्थान भी अब रानी बाजार में लालजी रेस्टोरेंट के पास शिफ्ट हो गया है। नंदू ज्वैलर्स में क्षेत्रवासियों को आर्डर पर सोने के गहने पूरे विश्वास के साथ बनवाने की सेवा मिल सकेगी। इसी के साथ चांदी की पायल के अनगिनत डिजायन, सभी वजनों में, विभिन्न वैरायटी में हर समय उपलब्ध मिल सकेगी। शुद्धता की गारंटी के साथ क्षेत्रवासी यहां से पायलों की खरीददारी कर सकेगें व ऑर्डर पर सोने के गहने भी बनवा सकेगें। नंदू ज्वैलर्स का उद्घाटन 2 अप्रैल को परिवार के आरव सोनी ने फीता काट कर किया। इस दौरान परिवार के अनेक सदस्यों सहित शहर के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। नंदलाल सोनी ने सभी का आभार जताया।