May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025। विवाह में कार और पांच लाख नगदी दहेज में नहीं देने का ओलमा देकर विवाहिता को प्रताड़ित किया और दहेज के कारण एक ओर परिवार टूट गया। विवाहिता लोडेरा निवासी संतोष पुत्री पूराराम जाट ने अपने पति हेतराम, ससुर चुनाराम जाट, सास प्रेमादेवी, जेठ गोपीकिशन निवासी मूंडसर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 11 जून 2015 में हुआ और मुकलावा 2023 में हुआ। आरोपियों ने एक कार व 5 लाख नगदी दहेज में नहीं मिलने समाज में नाक कटवा देने की बात कही और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंच पंचायती के बाद वह ससुराल गई परंतु आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 28 फरवरी 2025 को उसके पीहर में पंचायती हुई तो आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।