May 20, 2026
000000000

सीएम से मिले नाई समाज का प्रतिनिधि मंडल, जाड़ीवाल ने उठाई ट्रोमा की समस्या।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर में शुक्रवार को नाई समाज का प्रतिनिधि मंडल ने सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात की, मंडल सदस्यों ने सीएम का सम्मान किया नाई समाज की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। शर्मा ने उचित निस्तारण का आश्वासन भी दिया। शर्मा ने समाज के सभी लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ने की बात कही। भाजपा नेता व सैन समाज के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मांगीलाल नाई व केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मोहन मोरवाल द्वारा बैठक की जिम्मेदारी निभाई गई व प्रेदश भर से सैन समाज के भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। केश कला बोर्ड के चैयरमैन की नियुक्ति शीघ्र करने, सेन जयंति पर अवकाश की घोषणा करने, भाजपा संगठन में समाज को प्रतिनिधित्व देने, ओबीसी का वर्गीकरण करके सेन समाज को अति पिछड़ा में शामिल करने, समाज के कर्पुरी ठाकुरजी के जीवनी व सेन महाराज की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने, उनके नाम से योजना बनाने, उनके नाम से 25 बीघा जमीन अलॉट करने सहित 21 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। बैठक में मोमासर से प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष खिंयाराम सैन, शहर अध्यक्ष मघाराम नाई, एडवोकेट अशोक भाटी, देवकिशन मारू व श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक के पौते आशीष जाड़ीवाल, नाई जागृति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कमल किशोर नाई सहित प्रदेश भर से सैन समाज के लोग शामिल हुए। आशीष जाड़ीवाल ने सीएम को श्रीडूंगरगढ़ ट्रोमा सेंटर निर्माण के बारे में जानकारी देते हुए शीघ्र निर्माण प्रारंभ करवाने की मांग की, सीएम ने अधिकारियों से पूरे मामले की पड़ताल करने के निर्देश भी दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम भजनलाल शर्मा से, शामिल हुए प्रदेश भर के भाजपाई नेताओं ने, समाज हित में अनेक मांगे रखी।

विधायक पुत्र की अगुवाई में डिप्टी सीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, दिए अधिकारियों को निर्देश।   

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक पुत्र राजेश सारस्वत की अगुवाई में गांव मोमासर में विद्याधर शर्मा, निरंजन इंदौरिया, निरंजन सेठिया, शांतिलाल सेठिया व सुरेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को डिप्टी सीएम दीयाकुमारी से मुलाकात की। विद्याधर शर्मा ने बताया कि मंडल ने गत 27 मार्च 2025 को एनएच 11 के जोरावरपुरा से एसएच6 के आड़सर वाया मोमासर सड़क को एनएच का हिस्सा बनाने की मांग लेकर मोमासर के उद्योगपति केएल जैन की अगुवाई में केंद्रीय सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उठाई इस मांग के क्रम में ही आज जयपुर में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री द्वारा बजट में नकोदेसर से लाछड़सर 51 किलोमीटर सड़क निर्माण से आगे की 9 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग के समकक्ष सड़क के लिए मिला। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को बुलाकर उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।