August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-04-04 at 19.38.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2025।  क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम में दो दिवसीय हनुमान जयंती मेला महोत्सव आगामी 11 अप्रैल से प्रारंभ होगा। श्री पूनरासर हनुमान जी मंदिर के ट्रस्टी बजरंगलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 अप्रैल से मेला शुरू होगा। मेले के पहले दिन रात्रि जागरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। अगले दिन 12 अप्रैल को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पूनरासर बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना होंगी। मेले के चलते पूनरासर हनुमानजी मंदिर, खेजड़ी बालाजी मंदिर,अंजनि माता मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए हनुमान भवन, मंदिर परकोटे में बने कमरों में व्यवस्था की गई है। श्रीराम भोजनालय में बाबा का भंडारा होगा। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रस्ट कार्मिकों को विभागवार जिम्मेवारियां सौंप दी गई है। इधर, शुक्रवार को ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर मेले में बिजली, पानी, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था करने के साथ ही पुलिस जाब्ता मुहैया कराने की मांग की है।