






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने वाली विशाल धर्मयात्रा के दौरान चप्पे चप्पे पर खाखी की नजर होगी। यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विदित रहें रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले विशाल धर्मयात्रा का भव्य आयोजन होगा। शनिवार को एडिशनल एसपी कैलाशदान संधु श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है और थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी के साथ धर्मयात्रा के रूट का जायजा लिया है। मुख्य बाजार में पुलिस जवानों ने पैदल मार्च के साथ रूट की सभी जानकारियां ली है। संधु ने रूट में आने वाले सभी बड़े मकानों को ड्रोन से स्केन करने, मकान मालिक के नाम लिखकर सूची बनाने के निर्देश दिए है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक ने बताया कि धर्मयात्रा के दौरान पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी वहीं ड्रोन से पुलिस द्वारा पूरी निगरानी रखी जाएगी। अतिरिक्त पुलिस जाप्ते की तैनाती के साथ अनेक अधिकारी, आरएसी व ट्रैफिक पुलिस दल भी बीकानेर से आएंगे व अलर्ट मोड पर तैनात रहेंगे।






