






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल ने रामनवमी पर निकलने वाली धर्मयात्रा के लिए दोपहर 2 बजे बाद बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक व महामंत्री संजय कुमार करनाणी ने मंडल की ओर से निर्देश जारी करते हुए सभी व्यापारियों से धर्मयात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए दोपहर 2 बजे बाद बाजार बंद रखे जाने का आह्वान किया है।



