






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों में ये ग्राम पंचायते शामिल होगी। बता देवें क्षेत्र में 11 नई ग्राम पंचायतों का नवसृजन किया गया है। इनमें ग्राम पंचायत लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, माणकरासर, सातलेरां, हेमासर, लोडेरा, गोपालसर, इंदपालसर बड़ा, केऊ, कोटासर, जाखासर भोमसिंहावतान का नई ग्राम पंचायतें बनाया प्रस्तावित किया गया है।
इनका किया पुर्नगठन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में 11 ग्राम पंचायतों का पुर्नगठन किया गया है। इनमें समंदसर, सुरजनसर, जैसलसर, बिंझासर, दुलचासर, इंदपालसर सांखलान, जाखासर, कुनपालसर, धर्मास, पुदंलसर, दुसारणा पंडिरीकजी ग्राम पंचायते प्रभावित हुई है।
ये होगी श्रीडूंगरगढ़ में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 32 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। इसमें ग्राम पंचायतें गुसाईंसर बड़ा, डेलवा, समंदसर, जोधासर, उदरासर, जालबसर, सुरजनसर, लखासर, लिखमादेसर, आड़सर, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, बिग्गा, लाखनसर, धीरदेसर पुरोहितान, माणकरासर, सातलेरां, जैसलसर, बेनीसर, सत्तासर, मोमासर, कीतासर भाटियान, कीतासर बिदावतान, ठुकरियासर, तोलियासर, जैतासर, बिंझासर, पूनरासर, शेरूणा, हेमासर, लोडेरा व बिग्गाबास रामसरा को शामिल किया गया है।
नवगठित रीड़ी में होगी ये ग्राम पंचायतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवगठित रीड़ी पंचायत समिति में 32 ग्राम पंचायतें शामिल की गई है। इसमें सूडसर, टेऊ, देराजसर, दुलचासर, गोपालसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखनादा, ऊपनी, कल्याणसर, कल्याणसर नया, रीड़ी, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईंसर, बाडेला, धनेरू, बापेऊ, राजेडू, जाखासर, कुनपालसर, बरजांगसर, धर्मास, इंदपालसर बड़ा, मिंगसरिया, पुदंलसर, केऊ, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बाना, दुसारणा पंडरीकजी, कोटासर, सांवतसर, जाखासर भोमसिंहावतान शामिल होंगे।




