May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मंगलवार को माहौल गमगीन रहा। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पार्थिव देह उनकी बाड़ी में ही मंगलवार को पंचतत्व में विलीन कर दी गई है। क्षेत्र से तीन बार विधायक रहें नाई को उनके पुत्र मदनलाल ने मुखाग्नि दी। समर्थकों ने नम आंखों से नेताजी को अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में भाजपा, माकपा व कांग्रेस के अनेक नेता व कार्यकर्ता नेताजी को अंतिम नमन करने पहुंचे। अंतिम यात्रा में सैंकड़ों लोगों ने बैंकुटी को कंधा दिया। इस दौरान क्षेत्र व बीकानेर जिले के अनेक नेता, समर्थक और हजारों नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं सुबह से उनके दर्शन करने व पुष्प अर्पित करने अनेक लोग पहुंचे। नाई को श्रद्धाजंलि देने विधायक ताराचंद सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई, पूर्व विधायक गिरधारी महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रतिनिधि के रूप में विक्रमसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला प्रभारी ओम सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान राइन, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर पारीक, शिव स्वामी, किशनाराम गोदारा,  आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, डॉ दिलीपसिंह राजपुरोहित, हेमनाथ जाखड़, सुरेंद्रसिंह शेखावत, पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, भरत सुथार, रामसिंह जागीरदार, पवन कुमार उपाध्याय, रजत आसोपा, जगदीश गुजर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, श्याम पारीक, गोपाल व्यास, मनीष कुमार मोट, महेश राजोतिया, सहीराम जाट, सुनील तावणियां, महावीर माली, भाजपा के वरिष्ठ सदस्य शोभाचंद आसोपा, बाबूलाल सुनार, गोपाल शास्त्री, राजगुरू देवीलाल उपाध्याय, सलीम बहेलिया, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, विहिप के भंवरलाल दुगड़, नारायणदास स्वामी, श्याम सुंदर स्वामी, जिज्ञासु सिद्ध, अमित पारिक, श्याम सुदंर पुरोहित, रमेश प्रजापत, भवानी उपाध्याय, सुरजाराम महिया, डाक्टर एसके बिहानी, सोहनलाल महिया, श्रवणकुमार सिंधी, रजता आसोपा, महादेव तावनिया, संतोष बोहरा,अशोक भाटी, एडवोकेट अनिल धायल, भवानी तावणियां, रोशन छिंपा, आईदान पारीक, कोडाराम भादू, अगरसिंह, मोहननाथ बेनीसर, मांगीलाल नाई, डॉ एनपी मारू, भवानी सैनी, मदनलाल सोनी, कमल किशोर नाई, रामलाल जांघू, प्यारेलाल ढुकिया, रामकिशन गावड़िया, नारायण बिहानी इंदौर, कमल झंवर, एडवोकेट सोहननाथ, कन्हैयालाल स्वामी, राज सर, नाई के गोसैवा साथी सत्यनारायण स्वामी, अनमोल मोदी सहित विभिन्न गांवो में से जनप्रतिनिधि, ग्रामीण् व हजारों नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी, तहसीलदार कुलदीप मीणा, नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह, कृषि विभाग में सहायक निदेशक सुरेंद्र मारू सहित अनेक अधिकारी पहुंचे। पंचतत्व में विलीन हुई पार्थिव देह, लगाए अमर रहें के नारे, देखें वीडियो:-  https://www.facebook.com/share/v/1646PzAMRb/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचतत्व में विलीन हुई नेताजी की पार्थिव देह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतिम यात्रा में उमड़े लोग, दी नम आंखो से नेताजी को अंतिम विदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने अर्पित की पूर्व विधायक को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने अर्पित किए पुष्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने नाई को दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले भर से अनेक नेता व कार्यकर्ता नेताजी को पुष्पाजंलि अर्पित करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी सहित अनेक अधिकारी व कार्मिक पहुंचे अंतिम दर्शन करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग।