May 20, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। खेत में पकाव पर फसल खड़ी है और किसान कटाई नहीं कर पा रहें है, श्रमिक खेत छोड़ कर भाग गए, किसान दो दिन से ईलाज ले रहा है, ये हाल है गांव जालबसर की उत्तरादी रोही का, यहां पांच खेतों में जंगली व जहरीली मधुमक्खियों के बड़े बड़े छत्ते है। किसान कालूराम धतरवाल, जोराराम धतरवाल के दो खेत, हड़मानराम सारण व लालचंद सारण के खेत में इनका भारी आंतक है। किसान कालूराम को दो दिन पूर्व ये मक्खियों ने काट खाया तो वे ईलाज ले रहें है। पूरा परिवार इन जहरीली मधुमक्खियों के आतंक के कारण भय के माहौल का सामना कर रहा है। कालूराम ने बताया कि कीटनाशक इन मक्खियों पर बेअसर है और ये हमलावर मक्खियां एक साथ टूट पड़ती है तो पीछा ही नहीं छोड़ती है। गांव जालबसर में ही गत वर्ष सुल्तानराम नायक की पत्नी इन जंगली मक्खियों के काटने बुरी तरह से घायल हो गई और लंबे ईलाज के बाद भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुई है। सुल्तानराम ने बताया कि उनकी पत्नी बीकानेर में भी भर्ती रही और उसके बाद अभी तक वे स्वस्थ नहीं हुई जिससे वे कोई काम भी नहीं कर पाती है। सुल्तानराम ने बताया कि पूरा परिवार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस रोही के किसान परिवार वन विभाग से इन मक्खियों के आतंक से मुक्त करवाने की मांग कर रहें है। जिससे वे फसल की कटाई कर सकें, जिससे करीब 6 माह की मेहनत पर पानी फिर जाने का भय भी सता रहा है। सरपंच ओमप्रकाश लूखा ने भी वन विभाग से संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे किसान फसल कटाई कर सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जालबसर की उत्तरादी रोही में मधुमक्खियों का आंतक है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार फसल नहीं काट पा रहा है जिससे फसल के नुकसान की आशंका से भी परेशान हो रहें है।