May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-07 at 20.18.26

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ के गांव गुंसाईसर बड़ा में हजारीराम खाती परिवार द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन सोमवार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी पहुंचें एवं भागवत श्रवण किया। इस मौके पर कथावाचक पंडित किशोरचंद्र रामायणी ने विभिन्न प्रसंगों को उल्लेखित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गौसेवा की प्रेरणा देने के लिए धरा पर अवतार लेने की बात कही। इस मौके पर सुथार ने भागवत प्रेरणा से गांव में अंधे गौवंश की सेवा के लिए बनी हुई श्रीकृष्ण गौशाला में एक टीन शैड़ के निर्माण की घोषणा की। सुथार ने कहा कि अंधे गौवंश की सेवा में सर्मपण होना सौभाग्य की बात है। इस मौके पर गौशाला संचालक सत्यनारायण स्वामी ने आभार जताया। भूराराम खाती, जैसाराम खाती, मघाराम सुथार कित्तासर, प्रयागचंद शर्मा, अणतुराम शर्मा  आदि ने सुथार का कथा में बतौर अतिथि पहुंचने पर अभिनंदन किया।