May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में करीब एक पखवाड़े से पेयजलापूर्ति ठप्प पड़ी है और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गर्मी की आहट के साथ ही गांव में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। पूर्व सरपंच लालचंद नाई ने बताया कि यहां नलकूप की मोटर जलने के कारण गांव में पिछले 15 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। इससे गांव के करीब छह सौ घरों के लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति तीन से चार दिनों के अंतराल से होती है। अब लगातार पंद्रह दिन से जलापूर्ति नहीं होना ग्रामीणों के लिए बड़ी ही परिशानी खड़ी हो गई है। गांव के गणपत टांडी, रामकरन गोदारा, लालचंद कड़वासरा पंचायत समिति सदस्य, श्रीभगवान गोदारा, श्रीराम टांडी, पूर्व सरंपच उमाराम गोदारा, राजेश दर्जी, कन्हैयालाल गोदारा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है परंतु सुनवाई नहीं की जा रही है। यहां कार्यरत ठेकेदार भी सुनवाई नहीं कर रहा है जिससे पशुधन भी प्यास से बेहाल हो रहा है। पशुओं के लिए भी ग्रामीणों द्वारा टैंकरों से पानी की व्यवस्था करना काफी परिशानी भरा हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग की अनदेखी पर रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से शीघ्र ही पानी की सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की है।

दुसारणा में भी ग्रामीण परेशान, की जलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा में भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए 1 माह से ट्यूबवेल खराब होने से सप्लाई बाधित होने की बात कही। आरएलपी के सुनील गोदारा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से लेकर विभाग तक कोई सुनवाई नहीं कर रहें है। ग्रामीण बुरी तरह से परेशान है व लगातार टैंकरों से आपूर्ति कर रहें है जो बेहद मंहगा साबित हो रहा है। गोदारा सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से जलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में परेशान ग्रामीणों ने जताया रोष, की पेयजलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा में टैंकरों से की जा रही है पेयजलापूर्ति, ग्रामीण हुए परेशान।