May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2020। दीपावली पर पटाकों पर सरकार ने रोक लगा दी लेकिन क्षेत्र के हार्डकोर अपराधियों द्वारा पिस्टलों से पटाखे छोड़ने पर रोक श्रीडूंगरगढ़ सीआई ने लगाई है। श्रीडूंगरगढ़ सीआई वेदपाल शिवराण एक्शन में दिखाई दिए हैं और राम राम के दिन 2 अपराधियों को पिस्टलों के साथ गिरफ्तार करते हुए 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। शिवराण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को कालू रोड़ पर नाकाबन्दी की गई और नाकाबंदी के दौरान कालू रोड़ की और से आ रही केम्पर गाड़ी को रुकवाया गया। गाड़ी में हार्डकोर अपराधी भानीनाथ उर्फ भानिडा सवार था। जिसकी तलाशी ली गयी तो उस से एक पिस्टल जब्त की गई। पिस्टल की मैगजीन में एक जिंदा कारतूस भी भरा हुवा था। आरोपी की गाड़ी में से 2 जिंदा कारतूस और मिले। इसी प्रकार रात करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कस्बे के मोमासर बास निवासी दशरथ सिंह पिस्टल लेकर किसी वारदात करने बाजार की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तुरन्त बाजार पहुंची और आरोपी को ढूंढने लगी। इसी दौरान एसबीआई बैंक के पास आरोपी दिखा ओर आरोपी पुलिस गाड़ी को देख कर भागने लगा। जिसका पीछा कर पकड़ा गया और तलाशी ली गयी तो आरोपी के पास से एक पिस्टल ओर उसमे भरे हुए 2 जिंदा कारतूस जब्त किए गए। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ओर 2 पिस्टल, 5 कारतूस, 1 गाड़ी को जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है