May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवबंर 2020। दीपावली के दिन हर कोई उल्लासित होकर अपने घर जाने की जल्दी में था ऐसे में गांव बाडेला निवासी एक व्यक्ति का उसी के गांव के कुछ लोगो ने खेत से घर आने के रास्ते में अपहरण कर लिया गया और मारपीट की गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बाडेला निवासी सांवरराम 14 नवम्बर को दीपावली मनाने अपने खेत से अपने घर आ रहा था कि रास्ते में रामेश्वरलाल, पप्पूराम, नेमाराम और मुन्नीराम ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे गाड़ी में डाल कर नेमाराम के खेत ले गए। जहां पर आरोपियों सहित नेमाराम की पत्नी, बाबूलाल, सुशीला, शारदा, कालूराम और उसकी पत्नी आदि सब ने मिल कर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया तो आरोपियों ने उसे रास्ते मे फेंक दिया। सूचना मिलने पर सांवरराम का भाई ओंकारराम और उसका बेटा राकेश मौक…