May 21, 2026
evee

तेज आवाज में स्पीकर बजाने पर युवक को पकड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एएसआई ग्यारसीलाल ने रविवार रात करीब 7.30 बजे थाना भवन के सामने ही तेज आवाज में पिकअप गाड़ी में डेक व स्पीकर अजाने के आरोप में पकड़ लिया। ग्यारसीलाल ने बताया कि मोमासर बास निवासी 26 वर्षीय बबलू सब्जीफरोश को ध्वनि प्रदूषण के आरोप में पकड़ा व डेक, स्पीकर, मेमोरी कार्ड जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

एबीवीपी ने मनाई बाबा साहेब की जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई द्वारा शहीद हेमू कालानी पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाई गई। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी सहित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की। नगर मंत्री लालचंद मेघवाल ने बाबा साहेब के योगदान को याद किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कॉलेज इकाई अध्यक्ष बसन्ती लाम्बा बाबा साहेब द्वारा महिलाओं को समानता का अधिकार देने वाले महान व्यक्तित्व बताया। नगर सहमंत्री रामकरण नायक, कविता लाम्बा, मैना, कोमल जैन, कान्ता लाम्बा, लीला, बाला कंवर, गोपी मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने याद किया बाबा साहेब को, दी श्रद्धाजंलि।

कुचोर आथूनी में दी बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को बापेऊ मंडल के कुचोर आथूनी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर देशहित में अपना योगदान देने की बात कही। सभा में भाजपा के पदाधिकारी, अनेक कार्यकर्ताओं सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुचोर आथुनी में बाबा साहेब को श्रद्धाजंलि दी ग्रामीणों ने, याद किया उनके जीवन संघर्ष को।