






सैन धर्मशाला में होगी दिवंगत पूर्व विधायक की श्रद्धाजंलि सभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के सैनजी मंदिर के निकट सैन धर्मशाला में मंगलवार सुबह 11 बजे पूर्व विधायक किसनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देने के लिए एक सभा का आयोजन होगा। सैन समाज के ओमप्रकाश फूलभाटी ने बताया कि सर्व समाज के मौजिज लोग श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होंगे और दिवंगत पूर्व विधायक को पुष्पाजंलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इस दौरान सैन समाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक आयोजन में भाग लेंगे।
सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन कल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार शाम 4 बजे से 5.30 बजे तक आदर्श विद्या मंदिर सभागार में शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा बाबा साहेब की जयंती समारोह के उपलक्ष में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक समरसता एवं बाबा साहेब अंबेडकर विषयक प्रबुद्धजन संगोष्ठी में मुख्य वक्ता शिक्षक संघ के प्रदेश सभाध्यक्ष संपत सिंह होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में गुरू रविदास विश्वपीठ के रविशेखर मेघवाल और विशिष्ट अतिथि डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल व छैलूसिंह शेखावत संगोष्ठी में शामिल होंगे। संघ सदस्यों ने आयोजन संबंधी तैयारियों को आज पूर्णता दी। संघ सदस्यों सहित विभिन्न संगठनों व प्रबुद्ध लोग संगोष्ठी में शामिल होंगे।




