May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। प्रस्तावित नई पंचायत समिति रीड़ी में शामिल नहीं किए जाने की मांग को लेकर सूडसर, टेऊ, दुलचासर, गोपालसर, सांवतसर व कोटासर के ग्रामीण सोमवार को विधायक लोक सेवा केंद्र पहुंचे। ग्रामीण भाजपा सोशल मीडिया बीकानेर के देहात जिला संयोजक पवन स्वामी की अगुवाई में विधायक ताराचंद सारस्वत से मिले और रीड़ी पंचायत समिति से बाहर रखने व श्रीडूंगरगढ़ में ही रखे जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों का रीड़ी से सीधा कोई जुड़ाव ही नहीं है। उन्हें रीड़ी जाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ होकर जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उन्हें श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही रखे जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इससे आम ग्रामीणों का समय व धन दोनों की बर्बादी होगी जिससे वे रीड़ी में शामिल होने का विरोध कर रहें है। मंडल ने जन भावनाओं को देखते हुए टेऊ, सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर, सावंतसर पूर्व की यथावत श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में ही रखा जाए। प्रतिनिधि मंडल में ओबीसी जिला अध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, पंचायत समिति सदस्य नत्थासिंह पड़िहार, रामनिवास महिया, बजरंगलाल सारस्वा, महेश सारस्वत, नंदलाल नाई, रेवंतराम सेन, मांगीलाल स्वामी, ओमप्रकाश सुथार, कुशालसिंह, राज सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।