






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान नागरिक बिजली व पानी की किल्लत होते ही झल्ला उठते है। क्षेत्र के गांव लोढेरा में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल के पास एक फाल्ट आया हुआ है और इसे दुरस्त करवाने के लिए सुबह से विभाग को सूचना दे रहें है। सभी अधिकारियों को फोन कर दिया है परंतु अभी तक कोई टीम फाल्ट निकालने नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने विभाग से इस फाल्ट को निकाल कर गांव में बिजली सुचारू करवाने की मांग की है जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को राहत मिल सकें।
कस्बे के मोमासर बास के वार्ड 9 के करीब 30 घरों में गत 10 दिनों से सप्लाई ठप्प पड़ी है। मंगलवार को परेशान वार्डवासी विभागीय कार्यालय पहुंचे और पानी सप्लाई प्रारंभ किए जाने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति नहीं होने से घरों का आर्थिक व्यय बढ़ रहा है जो परेशान कर रहा है। नागरिकों ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व विभागीय टीम ने पाईप लाइन का कोई कार्य किया जिसके बाद घरों में सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है। वार्ड के रामूनाथ सिद्ध, डॉ राधेश्याम, तोलाराम नाई, मुन्ना, अमित जोशी, राजाराम सिहाग व जैसाराम प्रजापत ने विभाग को शिकायती पत्र जमा करवाते हुए शीघ्र सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की।




