






सर्पदंश से महिला किसान की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सातलेरा में मंगलवार को कृषि कार्य करते हुए सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सातलेरा निवासी शांतिदेवी पत्नी गोपालराम मेघवाल की मंगलवार सुबह खेत में काम करते हुए विषैले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में ईलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के पुत्र भोमाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई है।
जलाशय पर नहाने गए 18 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामसर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय एक युवक सुधीर पुत्र धनपालसिंह राजपूत की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई राहुल निवासी चचोरा, बदनपुर यूपी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई खारा स्वास्तिक प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार को वह खारा जलाशय में नहाने गया। जहां पांव फिसल जाने से वह जलाशय में गिर गया और पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी रवि कुमार को दे दी है।
खेत में काम करते हुए आया दौरा, हुई युवक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाना क्षेत्र में ओझावाली, सदर फाजिलका पंजाब निवासी 46 वर्षीय बलवंतसिंह पुत्र करतार सिंह को मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे खेत में काम करते हुए अचानक मिर्गी या हार्ट अटैक का दौरा पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बुडसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने मर्ग की जांच एएसआई हरजीराम को दी है।




