August 30, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2025। पूर्व विधायक किशनाराम नाई की स्मृति में आज शाम नेशनल हाइवे पर स्थित बाड़ी में भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन कलाकार नागौर के अनिल सैन व अनिल नागौरी नोखा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संचालन ओपी हटीला करेंगे। परिवार सहित सैन समाज व कस्बे के अनेक मौजिज लोग भजन संध्या में भजनामृत का आनंद लेंगे। आयोजन को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे है।