May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-20 at 20.29.07

राष्ट्रीय किसान संघ की कल आयोजित होगी बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय किसान संघ की सोमवार को सरदारशहर रोड पर स्थित प्रजापति भवन में सुबह 11 बजे बैठक का आयोजन होगा। तहसील मंत्री मुकेश पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय मंत्री महावीर पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड क्षेत्र से सरपंच, जनप्रतिनिधि व किसान शामिल होंगे।

जेपीएस में बांधे पालसीए, घरों में पानी रखने की दी प्रेरणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदार शहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को भीषण गर्मी में एक सेवा कार्य किया। संचालक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में छायादार वृक्षों की टहनियों पर पक्षियों के लिए पानी के पालसीये लगाए। विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों से अपने घरों की छत पर भी आवश्यक रूप से पलसीये लगाने की प्रेरणा दी। घिंटाला ने बच्चों को नियमित रूप से पालसीयों में स्वच्छ पानी भरने व पास ही उनके खाने के लिए कुछ अनाज भी रखने की बात कही। इस दौरान विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों की सहायता की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने किया सेवा कार्य, बांधे बेजुबानों के लिए पालसीए।

आरएलपी नेता हनुमान पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, दी नाई को श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और पूर्व विधायक किशनाराम नाई को पुष्पाजंलि अर्पित की। बेनीवाल ने कहा कि नाई श्रीडूंगरगढ़ के दबंग नेता रहें और यहां का इतिहास उन्हें सदैव स्मरण करेगा। उन्होंने नाई के साथ बिताए समय का स्मरण करते हुए कहा कि उनका व पूर्व विधायक का विधानसभा में एक ही स्थान पर सीट था। उन्होंने कहा कि नाई गरीब व किसान हितैषी नेता रहें और सदैव गलत का विरोध खुलकर किया। बेनीवाल ने परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान अनेक आरएलपी समर्थक उनके साथ रहें। वे यहां से गांव बाना पहुंचे व बाना में एक आरएलपी समर्थक मनोज पुत्र धूड़ाराम की पुत्रियों के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए व उनको शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने पूर्व विधायक किशनाराम नाई को श्रद्धाजंलि देकर परिजनों को सांत्वना दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीवाल गांव बाना में मनोज पुत्र धूड़ाराम की पुत्रियों के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए व उनको शुभकामनाएं दी।