May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-20 at 19.35.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रैल 2025। आज अंग्रेजी विषय में पारंगत होना समय की सबसे बड़ी मांग है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लोग अभी भी इस भाषा के बढ़ते प्रभाव के प्रति जागरूक कम है, परंतु आज ही की गई सही शुरूआत भावी सफलता के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। ये बात कही ओम स्पोकन इंग्लिश क्लासेज के ओमप्रकाश सोनी ने, सोनी ने बताया कि बेस्ट क्वालिटी+बेस्ट स्किल+बेस्ट टीम के भरोसे पर हम विद्यार्थी को आत्मविश्वास के साथ सफलता का विश्वास दिलवा रहें है। बॉम्बे मॉल के सामने डागा कटले में फर्स्ट फ्लोर पर स्थित ओम स्पोकन इंग्लिश क्लासेज के संचालक ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि इन गर्मीयों में विशेष रूप से समर ऑफर लाया गया है। जिसमें छात्र छात्राएं ऑफलाइन व सरकारी, गैर सकरारी, कामकाजी और घरेलू लोग ऑनलाइन क्लास का लाभ ले सकते है। सोनी ने बताया कि क्लासेज के ट्रेनर साउथ इंडिया से स्पोकन अंग्रेजी की ट्रेनिंग लिए हुए है। जो अंग्रेजी सीखाने की बेस्ट टेक्निक पर काम करते है। वहीं क्लास के ट्रेनर ओम सर को 25 साल का लंबा अनुभव है और स्पोकन स्पेशलिस्ट अंकिता जैन व मुन्निराम सोनी को 10-10 वर्ष का कार्यानुभव है। क्लास के मुन्निराम सोनी ने बताया कि क्षेत्र के अनेक बच्चे है जो यहां से बाहर या आगे जाने पर अंग्रेजी नहीं आने की कमी को महसूस करते है और इसका खामियाजा भी भुगतते है। वहीं आज के युग में एक अच्छा डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, आरएएस, आईएएस, बैंकर या टीचर बनने के लिए भी अंग्रेजी का पूरा ज्ञान होना जरूरी है। सोनी ने कहा कि बच्चों को आज ही अंग्रेजी में परफेक्ट बनाने के प्रयास समझदार अभिभावकों को प्रारंभ कर देने चाहिए। जिससे बच्चे पिछड़े बिना आत्मविश्वास के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के पथ पर आगे बढ़ सकें। अंकिता जैन ने बताया कि क्लास जॉइन करने वाले विद्यार्थियों या अन्य लोगों का अनुभव बताता है कि अंग्रेजी बोलना व सीखना मुश्किल नहीं है। बस सही टेक्निक व सही समय पर शुरूआत करना जरूरी है। जैन ने बताया कि क्षेत्र के बच्चे बिना देरी किए अपना टाइम व एनर्जी बचाते हुए शीघ्र ही प्रवेश सुनिश्चित कर समर ऑफर का लाभ भी उठा सकते है।