August 29, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2025। गत दिनों कस्बे की गलियों में एक जंगली सुअर ने चार जनों को जख्मी कर देने की घटना के बाद सोमवार को दो जंगली सुअर और पकड़े गए है। सामाजिक रूप से सक्रिय युवा आनंद जोशी ने बताया कि नेशनल हाइवे की पुलिया के पास एक जंगली सुअर नजर आने की सूचना किसी ने दी जिसके मुंह में खून लगा था और बड़े बड़े दांत बाहर निकले थे। वहीं जोशी अस्पताल के पास एक जंगली सुअर होने की सूचना जोशी ने दल को दी। सुअर पकड़ने वाले एक निजी दल ने दोनों ही स्थानों पर पहुंच कर सुअरों को पकड़ लिया। सुअर पकड़ने में रौनक, अर्जुन और नैतिक वाल्मीकि सक्रिय रहें। इन दोनों को गाड़ी में डालकर अनयत्र ले जाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की गलियों से दो और जंगली सुअर पकड़े गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों को अन्यत्र ले जाया गया।