






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। भाजपा द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा एससी, एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने बाबा साहेब के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में जो ऐतिहासिक कार्य किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज में समानता की अलख जगाई और दलितों, वंचितों को अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष किया। संगोष्ठी में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए हर एक भारतवासी उनके योगदान को याद करता है और बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञ है। विधायक ने कहा उन्होंने शिक्षा और समाज में समानता की स्थापना के लिए आजीवन काम किया। भेदभाव का सामना किया परंतु शिक्षा को अपना हथियार बनाया और कभी हार नहीं मानी। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यशाला में नगरपालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, प्रभारी सुभाष कमलिया, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष विनोद गिरी गोस्वामी, श्रीडूंगरगढ़ देहात मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोमासर मण्डल अध्यक्ष नरेश मोट, शहर अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महिला मोर्चा कार्यकर्ता ममता देवी, पूर्व एससी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष मेघाराम मेघवाल, ओमप्रकाश बारोठिया, थानमल भाटी, मदन मेघवाल, बजरंगलाल सारस्वत, पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्भू, सरपंच भंवरसिंह झंझेऊ, सरपंच सीताराम मेघवाल, रतन सिंह जाख़ासर, समुंदर सिंह, संजय शर्मा, ओमनाथ जाखड़, जीतेंद्र माली, मोहननाथ सिद्ध, एडवोकेट ललित मारू, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलनाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, विक्रम सिंह शेखावत, चांदरतन सेठिया, रामसिंह जागीरदार, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, हेमराज भदानी, रोशन छींपा, मुमताज़ अली, आईदान पारीक, संदीप क़ायल, केके जांगिड, कन्हैयालाल स्वामी, भवानी सैनी, पूरणमल स्वामी, अशोक माली, फतेहसिंह जांगिड, नानूराम स्वामी, गजू माली, पवन मोट, मांगीलाल पंचारिया, राजू नाई, मेघराज तावानियाँ, सन्दीप सिंह, सहीराम ज्यानी, महेन्द्र पुरोहित, गजानन्द शर्मा, प्रेम राणासर, पृथ्वीराज पारीक, रेवंतसिंह, गणेश सोनी, मूलचन्द इंदौरिया, नन्दू नाई, हंसराज नैन, कन्हैयालाल गुरावा, आदुराम सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।







