May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-04-22 at 21.12.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वामपंथी विचारधारा के अग्रदूत एवं सामाजिक चेतना के संवाहक दिवंगत एडवोकेट रेंवतमल नैण की चौथी पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि गौरव पथ पर स्थित माकपा कार्यालय में बुधवार दोहपर 12 बजे यह सभा आयोजित की जाएगी। सभा में क्षेत्र के किसान नेता, किसान, माकपा कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होगें एवं दलगत भावनाओं से उपर उठ कर नैण को श्रृद्धांजलि देगें। क्षेत्र में किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष की चेतना जगाने वाले नैण का निधन 2021 में हो गया था एवं उनके परिवार द्वारा उनकी स्मृति में कई सार्वजनिक हितार्थ कार्य किए जा रहे है।